Skip to main content

मैं कौन हूँ:

यह सवाल कितना आसान होता है जब कोई अजनबी यह पूछे के मैं कौन हूँ लेकिन जब कोई अपना यह कहता है के तुम हो कौन तो थोड़ी तकलीफ होती है लेकिन जब यही सवाल मैं खुद अपने आप से पूछता हूँ के मैं कौन हूँ तो यह आसान सा सवाल मुझे परेशान कर देता है। किसी अजनबी को बताने के लिए कितना कुछ था मेरे पास के मैं कौन हूँ और क्या हूँ और किसी अपने से भी कुछ कह ही सका था के मैं उसका कौन हूँ या वो मेरा कौन है लेकिन जब यही सवाल मैंने अपने आप से पूछा तो मैं कुछ कह ही नहीं पाया जैसे मैं कुछ हूँ ही नहीं, जैसे जो दुनिया को बताता आया था वो सब एक धोका था एक झूट था। आज यूँ लगा जैसे मेरा कुछ वजूद ही नहीं, या तो मैं कुछ हूँ ही नहीं या मैं अपने बारे मैं कुछ जानता ही नहीं। यह अब तक मैंने क्या किया, दुनिया के बारे मैं जानने की कोशिश करता रहा लेकिन कभी खुद को जानना ही नहीं चाहा, बस वही सबको बताता रहा जो दूसरे मुझे मेरे बारे में बताते रहे, जैसे मैं कोई लिखी हुई किताब था और जो मुझको याद करा दी गयी हो फिर सबको वही पढ़कर सुनाता रहा।
कभी अपने-आप से कहता हूँ के मैं कुछ भी नहीं तो कभी यह ग़ुमान होता है के मैं ही सब कुछ हूँ, कभी अपने ही बारे मैं दुसरो से पूछता हूँ तो कभी अपने बारे मैं सबको बताता हूँ, कभी यह लगता है के मैं बस एक क़िरदार हूँ तो कभी लगता है के शायद कोई कहानी हूँ मैं, कभी तो लगता है के जैसे हर कहानी मेरी है तो कभी लगता है के मेरी कोई कहानी ही नहीं। कभी तो यह ख़याल के एक समन्दर हूँ मैं तो कभी यह एहसास के महज़ एक क़तरा हूँ, कभी तो यह ख्याल के सब अपने हैं तो कभी यह बद-ख्याली के सब पराए हैं। कभी यह महसूस होता है के मैं नशे में हूँ तो कभी यह बदगुमानी के खुद एक नशा हूँ मैं, कभी लगता के सिर्फ एक लम्हा हूँ तो कभी लगता है के पूरी एक सदी हूँ मैं, कभी लगता है के मैं इसी दुनिया में हूँ तो कभी लगता है के खुद एक दुनिया हूँ मैं, कभी लगता है के किसी धोके में हूँ तो कभी लगता है के खुद एक धोका हूँ मैं, कभी जीत तो कभी हार हूँ, मैं ही पतझड़ मैं ही बहार हूँ, मैं ही बेक़रारी मैं खुद ही क़रार हूँ, कभी ज़मीन तो कभी आसमान हूँ, कभी रौशनी तो कभी अँधेरा हूँ, कभी जलता हुआ सूरज तो कभी जमी हुई बर्फ, कभी बरसता हुआ पानी तो बादल का इक खामोश सा टुकड़ा, कभी सुबह कभी शाम, कभी दिन कभी रात, कभी कोई मौसम कभी कोई पैग़ाम, कभी किसी की याद तो किसी की दुआ, किसी की सज़ा तो किसी का इनाम, कभी खाहिशों का एक मुजस्समा तो कभी किसी की ख़ाहिश हूँ मैं। कभी यह लगता है के एक ज़र्रा हूँ तो कभी लगता है के पूरी क़ायनात हूँ, कभी मुसाफिर तो कभी मंज़िल हूँ मैं।
ये मैं किस जगह आ-गया हूँ, मेरी आवाज़ क्यों गूंज रही है, इस जगह को लोग वादी क्यों कहते हैं, इन पहाड़ो में कौन छुप कर बैठा है जो मेरी आवाज़ दोहरा रहा है, ये कौन है जो मेरी आवाज़ को मुझसे भी अच्छा बोल रहा है, ये कौन है जो मेरे सादे से बोलो को मधुर संगीत बना रहा है, यह आवाज़ सुनकर हवाएं अपना रुख क्यों बदल रही हैं, क्यों परिंदे अपने घोसलों से निकलकर हवाओं मैं लहरा रहे हैं, क्या यह हक़ीक़त है या फिर कोई खूबसूरत ख़याल, क्या यही मेरी तलाश थी, क्या यही मेरी मंज़िल थी।
Ishrat Alig

Comments

Popular posts from this blog

सवाल-जवाब:

 ~  मैं यह सोचता हूँ कि ये सवाल-जवाब क्या हैं? क्या हर सवाल का जवाब मिल सकता है? क्या हर सवाल का जवाब दे देना चाहिए? क्या किसी को हर सवाल पूछ लेना चाहिए? क्या किसी का सवाल दूसरे का जवाब नहीं हो सकता? क्या किसी के जवाब से सवाल पैदा नहीं होते? क्या कभी किसी सवाल का जवाब न देने में ही उसका जवाब छुपा होता है? क्या कोई जवाब सवाल से भी अच्छा हो सकता है? या ये सवाल ही है जो जवाब को अच्छा बना देता है? अगर सवाल इतना अच्छा है तो इसका जवाब ही क्यों दया जाए? क्यूँ न ऐसे सवाल को ला-जवाब रखा जाए? क्या जवाब के मिल जाने से सवाल की एहमियत कम हो जाती है? या फिर जवाब न देने पर सवाल की क़दर ख़त्म हो जाती है? क्या कोई सवाल ऐसा हो सकता है जिसका कोई जवाब ना हो? क्या कोई जवाब ऐसा दे सकता है जिसपे कोई सवाल न हो? क्या हमारी ज़िंदगी सवालों और जवाबों के सिवा कुछ भी नहीं? क्या यह ज़िंदगी खुद एक सवाल है? क्या मौत ही इस ज़िंदगी का जवाब ह? जब ये ज़िन्दगी-मौत ही सवाल-जवाब हैं तो हम इसे लेकर इतने परेशान क्यों हैं? कोई किसी जवाब की तलाश में है तो कोई किसी सवाल से दूर हो जाना चाहता है, किसी के पास सवाल करने का हुन...

क़ानून-ऐ-क़ुदरत:

इस दुनिया के ये कैसे क़ानून हैं, के यहाँ जब एक मर्द धोका खाता है तो वो मिलता है किसी मैख़ाने में, वीराने में, किसी मंदिर या किसी मस्जिद में, या फिर किसी आश्रम में। लेकिन जब एक औरत धोखा खाती है तो वो मिलती है किसी तवायफ के कोठे पे, ज़माने की ठोकरों में, या फिर जीतेजी एक जहन्नुम में। कहते हैं सब कुछ बदल गया, दुनिया बदल गयी, ज़माना बदल गया, इंसान के तौर-तरीके बदल गए, इंसानी साज़-ओ-सामान बदल गया। हाँ बदला तो बहुत कुछ है लेकिन क्या इन्साफ बदल सकता है, क्या क़ातिल मज़लूम बन सकता है, क्या राक्षस को देवता कह सकते हैं, क्या जान लेने वाला जान बचाने वाले से बड़ा बन सकता है। ये इंसान के बनाये हुए कानून हैं, जो बदलते रहते हैं। ऐसा हर कानून ख़त्म हो जायेगा जो क़ानून-ए-क़ुदरत के खिलाफ बनेगा। और ऐसे कानून को एक दिन खत्म होना ही होगा। इंसानी तारीख ने न जाने कितने ऐसे क़ानून देखे हैं। कभी चिताओं में जलती हुई ज़िंदा औरतें, सरे-बाज़ार बिकते हुए लोग, पैदा होते ही दफ़न होती हुई मासूम बच्चियाँ,सफ़ेद कपड़ों में लिपटी हुईं ज़िंदा देवियां, इंसान की कमर से बंधी हुई झाड़ूएं, एक ख़ास तबके के लिए इबादतगाह के बंद दरवाजे। ये सब यह...

तस्वीर और अल्फ़ाज़:

जब भी किसी तस्वीर को देखता हूँ तो ज़ेहन में कुछ अल्फ़ाज़ आ जाते हैं, ऐसा महसूस होता है जैसे तस्वीर ने ही कुछ कहा हो, जैसे तस्वीर बात कर रही हो। फिर ये ख्याल आता है कोई और इसको देखेगा तो कुछ और ही सोचेगा। अगर ये तस्वीर बोलती है तो कुछ और ही सुनेगा। कुछ लोग ये दावा करते हैं के वो तस्वीर को पढ़ना जानते हैं, तो हर पड़ने वाला कुछ अलग ही पड़ेगा। कहते हैं के लिखे हुए अल्फ़ाज़ को तो सब पड़ लेते हैं लेकिन तस्वीर पे तो कुछ भी नहीं लिखा फिर लोग इसे कैसे पड़ते हैं। फिर इस बात का ख्याल आता है के लिखे हुए को पड़ तो सब लेते हैं पर ज़रूरी नहीं सब समझ भी लेते हों। तस्वीर को देखते तो सभी हैं पर ज़रूरी नहीं सब इसे पड़ भी लेते हों। हर तस्वीर बनाने वाला यही सोचता होगा के उसकी तस्वीर यादगार बन जाए और इससे भी ज़्यादा ये सोचता होगा के कोई इसको समझे और बताये यह तस्वीर क्या कहती है, क्या दास्तान बयां करती है। तस्वीर पे ना कुछ लिखा होता है न इसकी कोई ज़ुबाँ होती है फिर भी हर पड़ने वाला इसको पड़ लेता है। यहाँ कोई चेहरे को तस्वीर की शक्ल देना चाहता है तो कोई तस्वीर को लफ़्ज़ों में उतारना चाहता है, कोई नयी तस्वीर बनाना चाहता है त...