Skip to main content

रिश्ते:

कहते हैं के रिश्ते रेशम की डोर की मानिन्द होते हैं जिनको बड़ी संभाल कर रखना पड़ता है के ज़रा सा झटका लगा और टूट गए। रेशम की डोर और रिश्तों में एक फर्क है-रिश्तो की डोर के सिरे दो अलग अलग लोगो के हाथ में होते हैं अगर एक से भी भूल हुई तो डोरी टूट जाती है और वो फिर कभी नहीं जुड़ती और जुड़ भी जाये तो उसमें गांठ पड़ जाती है।
मैं अक्सर ये सोचता हूँ के पता नहीं कैसे लोग रिश्ते टूटने के बाद उनको जोड़ लेटे हैं और एक हम हैं के खींचा तानी में कोई रिश्ता कमज़ोर भी हो गया तो उसको निभाना मुश्किल हो जाता है। ज़िन्दगी में कभी कभी कोई मोड़ ऐसा आता है के कोई कहता है के क्यों ना फिर से वही टूटा हुआ रिश्ता जोड़ लिया जाए, भले से ही मैं कह ना पाऊँ लेकिन सोचता यही हूँ के मैं टूटे हुए रिश्ते जोड़ता नहीं हाँ कोई नया रिश्ता ज़रूर बनाया जा सकता है, उस रिश्ते के किरदार ज़रूर वही होंगे लेकिन नाम अलग होगा, अगर नाम वही होगा तो फिर किरदार अलग होंगे।
कभी कभी दो दुश्मन दोस्त बन जाते हैं और कभी दो दोस्त दुश्मन, यहाँ किरदार तो वही रहते हैं लेकिन रिश्ता बदल जाता है।

वैसे तो हर रिश्ते का कोई नाम होता है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जहाँ एक ताल्लुक तो होता है लेकिन उनका कोई नाम नहीं होता, उन्हें एक नाम की तलाश होती है, शायद ताल्लुक निभाने के लिए नहीं बल्के दुनिया को दिखाने के लिए।
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें इंसान जब चाहे खत्म कर सकता है लेकिन खून के रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें चाह कर भी कोई ख़त्म नहीं कर सकता। कोई निभाए या ना निभाए खून के रिश्ते ख़त्म नहीं होते भले से कमज़ोर कितने ही क्यों ना हो जाएं। वैसे तो दोस्ती एक पाक रिश्ता है लेकिन दोस्ती टूट जाए तो कोई रिश्ता ही नहीं रहता लेकिन अगर दो भाई दुश्मन भी बन जाएँ तो वो रहते भाई ही हैं।
कभी किसी के साथ ज़िन्दगी गुज़र जाती है और कोई रिश्ता क़ायम नहीं हो पाता और कभी किसी अजनबी से एक पल में ऐसा रिश्ता बन जाता है जो हमेशा क़ायम रहता है।
यहाँ हर एक का दूसरे से एक रिश्ता है, उसका कोई नाम ना भी हो लेकिन इन्सानियत का रिश्ता तो होता ही है लेकिन जब इंसान के अंदर से इंसानियत ही ख़त्म हो जाये तो फिर कोई दूसरा रिश्ता भी क्या करे।
किसी के रिश्ते की क्या कसम खाएं हमने तो जनम-जनम के रिश्ते इसी जनम में टूटते देखे हैं।

रिश्ता आज़माने से मज़बूत नहीं होता, रिश्ता निभाने से मज़बूत होता है, जो रिश्तों को आज़माते हैं उन्हें अपने रिश्ते पे भरोसा ही नहीं होता। कोई रिश्ता कितना भी मज़बूत क्यों ना हो जाए एक छोटी सी बात पे टूट जाता है, हो सकता वो छोटी सी बात किसी दूसरे के लिए बहुत बड़ी हो।
रिश्ते जो कभी बोझ हल्का किया करते थे अब खुद एक बोझ बनते जा रहे हैं इसिलए आजकल रिश्ते इतने कमज़ोर हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सवाल-जवाब:

 ~  मैं यह सोचता हूँ कि ये सवाल-जवाब क्या हैं? क्या हर सवाल का जवाब मिल सकता है? क्या हर सवाल का जवाब दे देना चाहिए? क्या किसी को हर सवाल पूछ लेना चाहिए? क्या किसी का सवाल दूसरे का जवाब नहीं हो सकता? क्या किसी के जवाब से सवाल पैदा नहीं होते? क्या कभी किसी सवाल का जवाब न देने में ही उसका जवाब छुपा होता है? क्या कोई जवाब सवाल से भी अच्छा हो सकता है? या ये सवाल ही है जो जवाब को अच्छा बना देता है? अगर सवाल इतना अच्छा है तो इसका जवाब ही क्यों दया जाए? क्यूँ न ऐसे सवाल को ला-जवाब रखा जाए? क्या जवाब के मिल जाने से सवाल की एहमियत कम हो जाती है? या फिर जवाब न देने पर सवाल की क़दर ख़त्म हो जाती है? क्या कोई सवाल ऐसा हो सकता है जिसका कोई जवाब ना हो? क्या कोई जवाब ऐसा दे सकता है जिसपे कोई सवाल न हो? क्या हमारी ज़िंदगी सवालों और जवाबों के सिवा कुछ भी नहीं? क्या यह ज़िंदगी खुद एक सवाल है? क्या मौत ही इस ज़िंदगी का जवाब ह? जब ये ज़िन्दगी-मौत ही सवाल-जवाब हैं तो हम इसे लेकर इतने परेशान क्यों हैं? कोई किसी जवाब की तलाश में है तो कोई किसी सवाल से दूर हो जाना चाहता है, किसी के पास सवाल करने का हुन...

क़ानून-ऐ-क़ुदरत:

इस दुनिया के ये कैसे क़ानून हैं, के यहाँ जब एक मर्द धोका खाता है तो वो मिलता है किसी मैख़ाने में, वीराने में, किसी मंदिर या किसी मस्जिद में, या फिर किसी आश्रम में। लेकिन जब एक औरत धोखा खाती है तो वो मिलती है किसी तवायफ के कोठे पे, ज़माने की ठोकरों में, या फिर जीतेजी एक जहन्नुम में। कहते हैं सब कुछ बदल गया, दुनिया बदल गयी, ज़माना बदल गया, इंसान के तौर-तरीके बदल गए, इंसानी साज़-ओ-सामान बदल गया। हाँ बदला तो बहुत कुछ है लेकिन क्या इन्साफ बदल सकता है, क्या क़ातिल मज़लूम बन सकता है, क्या राक्षस को देवता कह सकते हैं, क्या जान लेने वाला जान बचाने वाले से बड़ा बन सकता है। ये इंसान के बनाये हुए कानून हैं, जो बदलते रहते हैं। ऐसा हर कानून ख़त्म हो जायेगा जो क़ानून-ए-क़ुदरत के खिलाफ बनेगा। और ऐसे कानून को एक दिन खत्म होना ही होगा। इंसानी तारीख ने न जाने कितने ऐसे क़ानून देखे हैं। कभी चिताओं में जलती हुई ज़िंदा औरतें, सरे-बाज़ार बिकते हुए लोग, पैदा होते ही दफ़न होती हुई मासूम बच्चियाँ,सफ़ेद कपड़ों में लिपटी हुईं ज़िंदा देवियां, इंसान की कमर से बंधी हुई झाड़ूएं, एक ख़ास तबके के लिए इबादतगाह के बंद दरवाजे। ये सब यह...

तस्वीर और अल्फ़ाज़:

जब भी किसी तस्वीर को देखता हूँ तो ज़ेहन में कुछ अल्फ़ाज़ आ जाते हैं, ऐसा महसूस होता है जैसे तस्वीर ने ही कुछ कहा हो, जैसे तस्वीर बात कर रही हो। फिर ये ख्याल आता है कोई और इसको देखेगा तो कुछ और ही सोचेगा। अगर ये तस्वीर बोलती है तो कुछ और ही सुनेगा। कुछ लोग ये दावा करते हैं के वो तस्वीर को पढ़ना जानते हैं, तो हर पड़ने वाला कुछ अलग ही पड़ेगा। कहते हैं के लिखे हुए अल्फ़ाज़ को तो सब पड़ लेते हैं लेकिन तस्वीर पे तो कुछ भी नहीं लिखा फिर लोग इसे कैसे पड़ते हैं। फिर इस बात का ख्याल आता है के लिखे हुए को पड़ तो सब लेते हैं पर ज़रूरी नहीं सब समझ भी लेते हों। तस्वीर को देखते तो सभी हैं पर ज़रूरी नहीं सब इसे पड़ भी लेते हों। हर तस्वीर बनाने वाला यही सोचता होगा के उसकी तस्वीर यादगार बन जाए और इससे भी ज़्यादा ये सोचता होगा के कोई इसको समझे और बताये यह तस्वीर क्या कहती है, क्या दास्तान बयां करती है। तस्वीर पे ना कुछ लिखा होता है न इसकी कोई ज़ुबाँ होती है फिर भी हर पड़ने वाला इसको पड़ लेता है। यहाँ कोई चेहरे को तस्वीर की शक्ल देना चाहता है तो कोई तस्वीर को लफ़्ज़ों में उतारना चाहता है, कोई नयी तस्वीर बनाना चाहता है त...